कन्नौज41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांड ने किया महिला पर हमला।
यूपी के कन्नौज जिले में घर के दरबाजे पर खड़ी एक महिला पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन–फानन परिजनों ने महिला को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया‚ जहां चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे है।
जिले में इन दिनों सांड़ का प्रकोप आये दिन देखने को मिल रहा है। सड़कों और गलियों में हर जगह सांड़ देखने को मिल रहे है और राहगीरों में हमला बोल देते है। ऐसा ही एक मामला छिबरामऊ क्षेत्र में देखने को मिला। पूरा मामला छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे का है जहाँ एक महिला अपने घर के बाहर दरबाजे पर खड़ी थी। तभी गली में खड़ा एक सांड़ तेजी से आया और महिला पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसको छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ महिला का इलाज जारी है।