नवादा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली-पहाड़ी इलाके के एक गांव में गुरुवार शाम महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। वहीं, जान बचाने के लिए महिला गांव के पास के एक तालाब में कूदी लेकिन उसकी मौत हो गई। बाद में घटना की सूचना रजौली थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि गोरियाडीह गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। गौतम सिंह की पत्नी के बीमार होने के लिए उक्त महिला को जिम्मेदार मानते हुए घटना को अंजाम दिया गया। महिला की बहन व बहनोई ने थाने को घटना की सूचना दी है।
खबर अपडेट की जा रही है
खबरें और भी हैं…