न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:53 AM IST
सार
प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
सवा महीने में उत्तराखंड में 15 से 18 आयु के 71 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच मिला है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था।
प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं। किशोरों का टीकाकरण करने में बागेश्वर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। बागेश्वर में लक्ष्य के अनुसार 98.4 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है।
जबकि दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला (88.9 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर चमोली जिला (87.2 प्रतिशत) है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है। कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन अवश्य लगाएं।
15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण (प्रतिशत में)
जिला
पहली डोज
दूसरी डोज
अल्मोड़ा
85.30
29.50
बागेश्वर
98.40
69.70
चमोली
87.20
54.40
चंपावत
76.40
36.90
देहरादून
76.30
32.70
हरिद्वार
53.40
18.70
नैनीताल
72.10
32.30
पौड़ी
84.70
25.10
पिथौरागढ़
81.90
33.20
रुद्रप्रयाग
88.90
56.90
टिहरी
85.60
45.80
यूएसनगर
62.10
25.40
उत्तरकाशी
82.00
25.00
विस्तार