There is no promptness in a single place, all the entry points of the city are deserted; Police station also closed | एक भी जगह मुस्तैदी नहीं, शहर के सभी एंट्री प्वाइंट विरान; थाना का गेट भी बंद

0
161

खगड़िया10 मिनट पहले

बीते कुछ दिनों में खगड़िया शहर के अंदर कई बड़ी आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद रात के समय शहरवासियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। खगड़िया पुलिस शहर में रात के समय क्या करती है दैनिक भास्कर ने इसकी पड़ताल की। देर रात 1 बजे से 3 बजे तक की गई इस पड़ताल में एक भी जगह पुलिस नहीं दिखी। इस दौरान शहर के अंदर आते कई वाहन दिखे जो बिना जांच पड़ताल के शहर के अंदर प्रवेश कर गए। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। इस दौरान नगर थाना और चित्रगुप्त नगर थाना का गेट बंद मिला। हालांकि इस मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस जरूर ड्यूटी पर होगी। सभी वाहनों में जीपीएस लगा है। लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।

दो बड़ी घटना से दहला है शहर

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिनों पहले खगड़िया शहर में घटित दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को दहला दिया था। शहर के अंदर एक के बाद एक कई बम विस्फोट से जहां दर्जनभर लोग घायल हुए थे वहीं बंधन बैंक से दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल 40 लाख रुपए की डकैती कर डाली थी। शहर के अंदर इतनी बड़ी चूक किसी समय भी बड़ी घटना को आमंत्रित कर सकती है।

गेट बंद कर सोती है थाना की पुलिस

खगड़िया पुलिस की लापरवाही इसी बात से झलकती है कि यहां थाना का गेट रात में बंद हो जाता है। पुलिस इसके अंदर आराम फरमाती है। शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिया जा रहा है।

शराब की खेप भी पहुंचा सकता है तस्कर

पुलिस की इस तरह की लापरवाही कहीं ना कहीं अपराधियों के लिए फायदेमंद है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो सकते हैं। इसके अलावा वहीं पुलिस का शहर में मौजूद नहीं होना शराब तस्कर को फायदा पहुंचाने को काफी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here