Shock to SP before MLC elections in Ballia: Dubhad block chief Rita Singh left SP and joined BJP, husband also took membership of BJP | सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं दुबहड़ ब्लाक प्रमुख रीता सिंह, पति ने भी ली भाजपा की सदस्यता

0
134

बलिया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बलिया में एमएलसी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। - Dainik Bhaskar

बलिया में एमएलसी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है।

सरकार बनने के बाद एक बार फिर भाजपा में नेता व जनप्रतिनिधि शामिल होने लगे हैं। हालांकि पाला बदलने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। बलिया में एमएलसी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है।

सपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ने वाली दुबहड़ ब्लाक प्रमुख रीता सिंह तथा उनके पति व प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह सपा प्रत्याशी के रुप में निर्विरोध दुबहड़ की ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

भृगु आश्रम स्थित ब्लाक प्रमुख के कैम्प कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने रीता व पुना को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इसके बाद उनका पार्टी में स्वागत किया गया। निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान दुबहड़ ब्लाक के कई क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।

पूर्व प्रधान सुनील सिंह, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी प्रधान, राघवेंद्र यादव, मनोज ठाकुर, माल सिंह, अमृतपाली के प्रधान संतोष चौरसिया व शक्ति यादव, मन्नू सिंह, बिट्टू लाल, अजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, सर्वजीत सिंह, कालीचरण सिंह, अजय यादव, सोनू सिंह, पिंटू गौड़ आदि थे। संचालन जिपं सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here