Rape In Chhattisgarh; Chhattisgarh Police Arrested Kidnapping And Rape Accused After 26 Years In Kanker | लड़की को अगवा कर किया रेप, फिर बेच दिया; 26 साल बाद मां से मिलने पहुंचा तो पकड़ा गया

0
154

कांकेर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
26 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में अपहरण, रेप और लड़की को बेचने का आरोपी। - Dainik Bhaskar

26 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में अपहरण, रेप और लड़की को बेचने का आरोपी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। पकड़ा गया आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी87 निवासी युवक बलराम व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि अगवा कर लड़की को छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी।

एक आरोपी के मामले का भी हो गया निराकरण

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उसे जेल भेजा गया और कोर्ट से मामले का निराकरण हो गया। जबकि बलराम फरार होने में कामयाब हो गया। इस दौरान वह देश के बड़े-बड़े शहरों में छिपकर फरारी काटता रहा, पर पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। रविवार रात वह अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस को जानकारी लगी तो घेराबंदी कर उसे सुबह दबोच लिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here