हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां ने अपनी तैयारिया तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इस बीच, ख़बर है कि राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़ कर राज्य में चुनाव प्रचार कर सकते हैं, जिससे कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।