Punjab Election 2022 Live: Punjab Vidhan Sabha Election News, Pm Modi Rally Today In Pathankot, Voting Date, Opinion Poll News Updates In Hindi – Punjab Election 2022 Live: मोदी बोले- कांग्रेस को पार्टनर इन क्राइम मिल गया, एक ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरा दिल्ली में युवाओं को शराब का लती बना रहा

0
239

05:00 PM, 16-Feb-2022

जो प्रधानमंत्री का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते वो पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह फिरोजपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते वो पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे। पंजाब को सुरक्षा देनी है, उसे आतंकवाद से मुक्त रखना है तो ये केवल नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। 

04:10 PM, 16-Feb-2022

केजरीवाल का जालंधर में रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने जालंधर में रोड शो किया।

 

03:30 PM, 16-Feb-2022

केजरीवाल-मान भी पहुंचे रविदास मंदिर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप के पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने जालंधर में संत रविदास मंदिर के दर्शन किए।

01:50 PM, 16-Feb-2022

मोदी का कांग्रेस-आप पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें पार्टनर इन क्राइम भी मिल गया है। एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला और दूसरी पार्टी दिल्ली के युवाओं को शराब की लती बनाने में लगी हुई है, एक ने पंजाब को लूटा और दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है।’

01:19 PM, 16-Feb-2022

पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं केजरीवाल: कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया कि अरविंद केजरवाल किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा,  ‘पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा। यहां तक कि उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।’

12:56 PM, 16-Feb-2022

हमने अपनी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने को प्राथमिकता दी: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पंजाब की शांति और एकता के लिए हमने अपनी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने को प्राथमिकता दी थी। मुझे पांच साल आपकी सेवा करने का मौका दीजिए।’

12:54 PM, 16-Feb-2022

मुझे पंजाब की सेवा करने का अवसर नहीं मिला: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे और भाजपा को जिस तरह से हिन्दुस्तान के अनेक राज्यों में सेवा करने का अवसर मिला मुझे पंजाब की वैसे सेवा करने का अवसर नहीं मिला। पहले हम यहां एक छोटे दल के रूप में सरकार के साथ हाशिये पर चला करते थे।’

12:47 PM, 16-Feb-2022

पंजाब की सुरक्षा, शांति और अमन के लिए भाजपा को वोट देना होगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था। लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने सैन्य शौर्य के खिलाफ सवाल उठाए थे या नहीं उठाए थे? हमारी सेना पर शक किया था या नहीं किया था? शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछालने का पाप किया था या नहीं किया था? पुलवामा के हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग अपनी पाप लीला को बंद नहीं कर पाए। वो सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांगने लग गए हैं। क्या पंजाब जैसे सवेदनशील और सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा ऐसे लोगों को दे सकते हैं क्या? इन्हें मौका मिल गया तो ये पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से नहीं चुकेंगे। 20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वोट देना है।’

12:32 PM, 16-Feb-2022

हमारी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था: मोदी

पठानकोट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का एक दोहा है। जब आप इसे सुनेंगे तो आपको विश्वास हो जाएगा कि मोदी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था। उन्होंने कहा था, ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।’  रविदास जी ने कहा था कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं कि जिससे राज्य में सभी को अन्न मिले। हर कोई एक समान समृद्ध होकर रहे। जब ऐसा होगा तो स्वाभाविक रूप से रविदास जी प्रसन्न होंगे ही। 

12:21 PM, 16-Feb-2022

पठानकोट पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पठानकोट में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं।


 

11:54 AM, 16-Feb-2022

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अमृतसर के मेयर

अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP पार्टी में शामिल हुए।

 

10:40 AM, 16-Feb-2022

पंजाब में पीएम मोदी की दूसरी रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में दूसरी रैली होगी। वह पठानकोट में लोगों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रैली में पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संयुक्त के प्रधान सुखदेव ढींढसा भी रहेंगे। पठानकोट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। 

10:02 AM, 16-Feb-2022

Punjab Election:आज जालंधर में अरविंद केजरीवाल करेंगे प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। वह नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और नुक्कड़ सभाएं भी करेंगे। साथ ही खुली गाड़ी में निकल कर रोड शो भी करेंगे।

 

09:47 AM, 16-Feb-2022

चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत करते हुए चन्नी ने कहा कि अगर कैप्टन साहब को मेरी संपत्ति ज्यादा लग रही है तो वह मुझसे एक्सचेंज कर लें। बता दें कि एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि चन्नी को गरीब कहना बेकार की बात है। उनके पास मुझसे भी ज्यादा संपत्ति है। 

09:34 AM, 16-Feb-2022

पंजाब में नेताओं का लगेगा जमावड़ा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज पंजाब में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। जालंधर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आएंगे। वह यहां पर कांग्रेस का प्रचार करेंगे, जबकि दूसरी तरफ शाम के वक्त स्मृति इरानी भी जालंधर पहुंच रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी सुबह बठिंडा आएंगी। इसके बाद वह कपूरथला, फगवाड़ा और जालंधर में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here