मजीठा (अमृतसर)10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीएम चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रवासी।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के डैमेज को कंट्रोल करने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को खुद विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना वीरवार बाद दोपहर की है, जब वह मोहकमपुरा एरिया में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार कर रहे थे। इस एरिया में काफी अधिक संख्या में प्रवासी रहते हैं और अकाली दल का दामन थाम चुके लाड़ो पहलवान इस एरिया के पार्षद हैं।
वीरवार बाद दोपहर अमृतसर के हल्का ईस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी रोड शो के लिए पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लोगों को मिल कर चलने का संदेश दे रहे थे। लेकिन इसी बीच वहां प्रवासी मजदूर तख्तियां लेकर पहुंच गए। सीएम चन्नी के प्रवासियों को दिए गए बयान का विरोध शुरू कर दिया। उनके खिलाफ चरणजीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लोगों ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। हालांकि पुलिस की ओर से इन लोगो को रोक दिया गया और दूसरी गली में भेज दिया।
क्या था मामला
चरणजीत सिंह ने अपने एक संबोधन में कहां था की पंजाब में बिहार, यूपी वालो को राज नहीं करने देना है। उन्हे इसी बयान पर प्रवासियों ने गुस्सा जाहिर किया। हालांकि, चरणजीत सिंह चन्नी ने बाद में इस पर माफी भी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।