Performed karate in the play street, made the girls feel their strength | नाटक नुक्कड़ में कराटे का प्रदर्शन किया, लड़कियों को उनकी ताकत का अहसास दिलाया

0
174

चित्रकूट12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चित्रकूट में महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर के उद्देश्य से सामाजिक संस्था रुकमणी सेवा संस्थान की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। - Dainik Bhaskar

चित्रकूट में महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर के उद्देश्य से सामाजिक संस्था रुकमणी सेवा संस्थान की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।

चित्रकूट में महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर के उद्देश्य से सामाजिक संस्था रुकमणी सेवा संस्थान की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिले के अलावा अन्य कई जनपदों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कराटे का प्रदर्शन कर बच्चियों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता और किसान नेता व सामाजिक चिंतक गणेश मिश्र ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष कुमार अतुल और जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल ने बताया कि उनका संस्थान उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कई सालों से काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति और बच्चा भूखा ना रहने पाए। महिला हिंसा पर पूरी तरह से लगाम लगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इन्हीं तमाम उद्देश्यों को लेकर रुकमणी सेवा संस्थान नारी शक्ति को जागृत कर रहा है।

निशुल्क कराटे क्लब चलाए जाते हैं

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम रोजगार परक कार्यक्रम भी निशुल्क चलाए जाते हैं ताकि महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकें। महिलाएं और बच्चियां छेड़खानी का शिकार ना हो सके और वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके इसके लिए संस्था की ओर से निशुल्क कराटे क्लब भी चलाया जाता है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर रविवार को संस्था की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत कोतवाली कर्वी से हुई।

मुख्य अतिथि रहे उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता और किसान नेता गणेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। महिलाओं और बच्चियों ने हाथ में तख्ती बैनर लेकर नगर का भ्रमण किया। जागरूकता रैली कोतवाली कर्वी से रेलवे स्टेशन ट्रैफिक चौराहा महिला थाना होते हुए चकरेही चौराहा पहुंची और इसके बाद कोतवाली में समाप्त हुई।

लड़कियों ने कराटे का प्रदर्शन किया

नगर के कई प्रमुख स्थानों पर बच्चियों ने जूडो कराटे का प्रदर्शन कर महिला शक्ति का एहसास कराया और बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली के इस कार्यक्रम को देखने के लिए कर्वी नगर के लोगो की भारी भीड़ जुटी रही। महिलाओं और बच्चियों ने भी अपने घरों के ऊपर की छत से कार्यक्रम का नजारा लिया। कई उत्साहित बच्चियों ने तो घर से बाहर निकल कार्यक्रम में शिरकत की और सभी लोगों का हौसला बढ़ाया।

कई जिलों ने लिया हिस्सा

रुकमणी सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में प्रयागराज, महोबा, जौनपुर, नौगांव के अलावा अन्य कई जनपदों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल संस्था के जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी तिवारी सोनू, सचिव अमिता देवी ट्रेनर वेदिका पांडे, गुड़िया देवी, संस्था सदस्य अमन, हसमत, विकास, कृष्णा, सलोनी, अनीता, नीलम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व नुक्कड़ नाटक करने वाली बच्चियों में अंतिमा नेहा शिवानी अंजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here