नालंदा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लगातार दूसरे दिन नालंदा में कोहरे जैसा नजारा देखने को मिला। आसमान में धुंध और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। मार्च के महीने में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है तो वहीं पिछले 2 दिनों से जिलेवासी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार की सुबह ठंडी ठंडी हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व दिशा से चल रही थी। वातावरण में 46% ह्यूमिडिटी की मात्रा थी। जिससे लोगों ने लू वाली गर्मी से राहत महसूस किया। सुबह 7:00 बजे का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अचानक मौसम में परिवर्तन से किसान वर्ग चिंतित हो गए है अगर बारिश हो गई तो खेत में लगे गेहूं की फसल जो कि अब पककर कटने के कगार पर है, उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक की मानें तो सोमवार से हवा की दिशा पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हो गई है। इसके चलते नमी की मात्रा बढ़ गई है। कोहरे की स्थिति के लिए बढ़ी प्रदूषण की मात्रा भी जिम्मेवार है। हरनौत के कृषि वैज्ञानिक डॉ उमेश नारायण उमेश ने बताया कि तापमान में गिरावट तो हुई है लेकिन बारिश की संभावना कम ही है।