
राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर विवादों में घिरे मंत्री बिक्रम ठाकुर
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की वर्चुअल हुई वार्तालाप विवादों में घिर गई है। वहीं इस वर्चुअल वार्ता का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल भाजपा नेता और परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर कांगड़ा जिले के परागपुर गांव में डेरे की एक शाखा में नाम चर्चा (सभा) में शामिल हुए थे और जिसमें उन्होंने राम रहीम से वर्चुअल वार्ता कर आशीर्वाद भी मांगा था।
मंत्री के इस वर्चुअल वार्ता की फोटो वायरल होने के कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने कई बड़े आरोप लगाए है। कांग्रेस नेताओं को कहना है कि भाजपा सत्ता पाने के मोह में किसी भी हद तक गिर सकती है। नारी सशक्तिकरण का दावा करने वाली भाजपा के मुखौटे का पर्दापाश भी उक्त वार्तालाप से उजागर होने से उनके चाल, चरित्र व चेहरे की सच्चाई भी जनता के सामने आ गई है।