Himachal Pradesh Election 2022 Live Updates Hp Vidhan Sabha Chunav Bjp, Congress Aap Candidate News In Hindi – Himachal Election 2022 Live: देश के प्रथम मतदाता पहली बार आज घर से करेंगे मतदान, 34वीं बार चुनेंगे विधायक

0
64

11:55 AM, 02-Nov-2022

हिमाचल पहुंचेंगी केंद्रीय पुलिस बलों की 41 और कंपनियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। चुनाव को लेकर अभी हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां आई हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से कंपनी के जवानों को पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं तैनात किया गया है। प्रदेश में कुल 67 कंपनियां आएंगी।

11:12 AM, 02-Nov-2022

स्मृति ईरानी आज भावानगर में

स्मृति ईरानी
– फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज जिला किन्नौर के रामलीला मैदान भावानगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद जिला शिमला के विधानसभा के शिमला ग्रामीण में मेला मैदान सुन्नी में जनसभा को संबोधित करेंगी। 

10:44 AM, 02-Nov-2022

कल केजरीवाल सोलन में भरेंगे हुंकार

भाजपा और कांग्रेस की तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक भी हिमाचल का रुख करने को कमर कस चुके हैं। 3 नवंबर को सोलन शहर में पार्टी के मुख्य संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। इसी कड़ी में 5 नवंबर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कांगड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 9 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रोड शो प्रस्तावित है। पार्टी की ओर से दोनों रोड शो के लिए संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालयों में आवेदन किया गया है। रोड शो में आप के नेता 11 गारंटियों को लोगों के समक्ष रखेंगे।

09:22 AM, 02-Nov-2022

बड़सर में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

हमीरपुर के विकास खंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली करेंगे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके रैली के मद्देनजर बड़सर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि 50 के लगभग होमगार्ड के जवान और 20 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। 

09:00 AM, 02-Nov-2022

तबीयत ठीक न होने के बाद लिया फैसला, पहले बूथ पर मतदान की जताई थी इच्छा

हर बार जिला प्रशासन उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाता था। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया जाता था, विशेष स्वागत के साथ सम्मानित किया जाता था। वापस घर छोड़ा जाता है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि नेगी ने अपने घर से मतदान करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। आजादी के बाद भारत में फरवरी 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था।

08:56 AM, 02-Nov-2022

Himachal Election 2022 Live: देश के प्रथम मतदाता पहली बार आज घर से करेंगे मतदान, 34वीं बार चुनेंगे विधायक

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने हर मतदान में अपना वोट बूथ में जाकर डाला है। 105 वर्षीय नेगी बुधवार तीन बजे अपने घर से ही मतदान करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वे 34वीं बार मतदान कर अपना विधायक चुनेंगे। नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here