Himachal News: 780 Asha Worker Recruitment In Himachal Pradesh 2022 – हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में तैनात होंगी 780 आशा वर्कर

0
105

ख़बर सुनें

विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 780 आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 20 सितंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 185 जबकि सोलन में 102 आशा वर्करों की तैनाती की जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य किया गया है। 25 से 45 साल आयु वर्ग की महिलाएं आशा वर्कर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगी। 

जिलों में आशा वर्करों की तैनाती को लेकर इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगने शुरू भी कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहरी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पास आवेदन किए जा सकेंगे। हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी तैनाती की जाएगी। वर्तमान में 7,964 आशा वर्कर हैं। 780 नई वर्करों की तैनाती से इनकी संख्या 8,744 हो जाएगी। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि आशा वर्करों की तैनाती होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को फायदा होगा। घर-द्वार पर मरीजों को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।

जिला              पद       वर्तमान आशा वर्कर
बिलासपुर        41           499
चंबा                75          601
हमीरपुर            71        534
कांगड़ा            99        1,820
किन्नौर            10        107
कुल्लू            35          495
लाहौल स्पीति    03        48
मंडी              71        1,250
शिमला        185         778
सिरमौर        49         613
सोलन        102         613
ऊना        39            606

विस्तार

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here