Himachal Election 2022, Huge Enthusiasm In First Time Voter, Elderly And Women, See Photos First Time Voter In – Himachal Election: लोकतंत्र के महायज्ञ को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भारी उत्साह, देखें तस्वीरें

0
71

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। देश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।  मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए हैं। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।मतदान के लिए युवाओं से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर अपनी बारी के इंतजार में लाइनों में लगे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग व थर्ड जेंडर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 

95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया। वह क्षेत्र के सबसे पुराने मतदाता हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वाईएस परमार की सरकारों के समय भी मतदान कर चुके हैं। 

हिमाचल के कुल्लू जिले में कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया। 

युवा मतदाता ने पहली बार मतदान किया। 

शिमला में मतदान के बाद बुजुर्गों में उत्साह दिखा। 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here