नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रोहिणी में शादी के बहाने लेडी डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता डॉक्टर मूलत: उत्तराखंड की हैं और राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। पिछले महीने उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए प्रोफाइल बनाया था। दो हफ्ते पहले प्रकाश शर्मा नामक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव उसने कहा कि वह यूके के हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन है। उसने कहा कि वह सिंगापुर में सेमिनार में भाग लेने के बाद 21 मार्च को भारत आए और सगाई करेगा। उसने बताया कि वह सीधे भारत नहीं आ रहा है इसलिए कूरियर से कुछ सामान भेज रहा है।
उसने पर ट्रैकर आईडी भेज कहा कि पार्सल ट्रैक करते रहना। पार्सल के लिए कुछ डिलीवरी चार्ज होंगे जो वह भारत आने पर उसे दे देगा। 14 मार्च को पीड़िता के पास मेल आया। उन्हें बताया गया मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल होल्ड है। 95 हजार 9 सौ 99 सीमा शुल्क मांगा। डॉक्टर ने यह रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़िता के पास फिर मेल आया। उसमें बताया कि 15 लाख का पार्सल है। इंश्योरेंस और अंतरराष्ट्रीय शुल्क टिकट के रूप में 3 लाख रुपए मांगे। 70% डिलीवरी के 3 दिन बाद खाते में वापस कर दिए जाएंगे। पीड़िता ने फिर 3 लाख भेज दिए। अगले दिन फिर मेल कर 5 लाख मांगे तो पीड़िता को ठगी होने का एहसास हुआ।