Foot slipped while filling water, fell into the well, rescue efforts continue | पानी भरते समय पैर फिसला, कुएं में जा गिरा, रेस्क्यू कर बचाने की कोशिश जारी

0
98

बुरहानपुर (म.प्र.)15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर के लोनी गांव में सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक युवक अपने घर के ही पास एक पुराने कुएं से पानी निकाल रहा था, इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। पुलिस को सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे रेस्क्यू अभियान चलाया गया जो अभी तक जारी है।

जानकारी के अनुसार विकास पिता रामा 30 साल निवासी लोनी गांव में ही अपने घर के पास कुएं से पानी लेने गया। रात 8.30 बजे ही वह मजदूरी से लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी निकालते समय उसका पैर स्लिप होने से वह कुएं में गिर गया। गांव के दत्तु मेढे ने बताया कुएं में पानी के साथ काफी कचरा भी है। साथ ही अंधेरा भी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम को दिक्कत आ रही है। फिर भी पुलिस और होमगार्ड का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here