
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सांसद भगवंत मान के काफिले का घेराव करने पर पांच लोगों को दो धाराओं के तहत एक-एक साल और तीन-तीन महीने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी अदा करने के आदेश दिए हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जब भगवंत मान प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के विधानसभा हलका महिलकलां में पहुंचे थे। वहां गगन सरां कुरड, निर्मल सिंह छीनीवालकलां, प्रगट सिंह महिल खुर्द, कर्मो सिंह पोलो हरदासपूरा व अमनदीप सिंह टल्लेवाल ने सांसद मान के साथ बात करनी चाही तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें नजदीक नहीं जाने दिया।
यह भी पढ़ें : कपूरथला: आठ साल पुराने हत्या के मामले में छह को उम्रकैद, 10 को 10-10 साल की सजा
इससे गुस्साए युवाओं ने मान के काफिला घेरकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। महिलकलां थाना पुलिस ने भगवंत मान के सुरक्षा गार्ड लखवीर सिंह निवासी मरदांहेडी, थाना समाणा जिला पटियाला के ब्यान पर इन पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था।