महिला के परिवार ने उसी के परिवार से मौताणे के 7 लाख वसूले, अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ

0
155

उदयपुर42 मिनट पहले

कोटड़ा में बेटे ने मां के पेट में पत्थर से मारकर हत्या कर दी।

कोटड़ा इलाके में रिश्तों को मजाक बनाता मामला सामने आया। कोटड़ा थाना क्षेत्र के कंडी गांव में आपसी झगड़े के दौरान इकलौते शराबी बेटे ने मां को पत्थर मार कर अधमरा कर दिया। इसके बाद महिला ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोटड़ा थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि कालिया उर्फ कालू खराड़ी शराब के नशे में बीती रात को परिवार के सदस्यों से झगड़ा और मारपीट करने लगा।

इस दौरान उसकी 45 वर्षीय मां बीकी बीच- बचाव करने गई तो कालिया ने बीकी के पेट पर बड़ा पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से बीकी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार और आसपास के लोगों ने घायल बीकी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बीकी ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोटड़ा थानाधिकारी पवन सिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच मृतका की डेड बॉडी को कोटडा सीएचसी मुर्दाघर में रखवाया गया। महिला की मौत के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने की कोशिश की। मृतका के पीहर पक्ष ने आरोपी परिवार से 7 लाख रुपए मौताणा के रूप में तय किए। वहीं अंतिम संस्कार पर एक लाख रुपए मिलने के बाद राजीनामा हुआ। मामले में काफी समय तक मौताणे को लेकर बातचीत चलते रहने से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। अब अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

इनपुट : शाहीद खान पठान।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here