सीहोर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश प्रांत का सुप्रसिद्ध सीहोर शहर में सीहोर जैन संघ की आग्रहपूर्ण विनंति से जिनशासन ज्योतिर्धर परम शासन प्रभावक, 20 वीं सदी के सुप्रसिद्ध महान जैनाचार्य विजय राम चंद्र सूरीश्वर जी महाराजा के संप्रदाय के तेजस्वी सितारे वरिष्ठ जैनाचार्य विजयमुक्तिप्रभसूरिजी म.स, जैनाचार्य विजय अक्षयभद्र सूरिजी म.सा. एवं आचार्य विजय पुण्य प्रभसूरिजी म.सा.आदि ठाणा 50 जैन साधु संत आज सोमवार 28 मार्च को मंगल आगमन निमित्त सीहोर पहुंचा। आज सुबह इन्दौर नाका से भव्य मंगल आगवानी प्रारंभ हुई। जो बस स्टैंड होती हुई सरस्वती विद्या मंदिर नवीन भवन में समाप्त हुई।
आज सीहोर पधारे आचार्य मुक्तिप्रभसूरिजी ने कहा कि आपका यह विद्या मंदिर राष्ट्रीय स्वयं संघ संचालित करता है। संघ को संत और संस्कृति दो चीज पसंद है। संत और संस्कृति का सदैव सम्मान करना चाहिये। जहां संत नहीं जाते वहां संस्कृति नहीं रहती और जहां संस्कृति नहीं वहां शांति नहीं है।