Congress left in two states, by 2024 the whole country will be Congress free: Satish Poonia | कांग्रेस दो राज्यों में बची, 2024 तक पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा : सतीश पूनिया

0
180

सांचौर2 घंटे पहले

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार की रात को दस बजे सांचौर पहुंचे। जहां पर भाजपा नेता दानाराम चौधरी व पूर्व जीवाराम चौधरी के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद माखुपुरा में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की भारत में कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया है, लेकिन कोई बड़ा जनकल्याणकारी कार्य नहीं कर पाई। भारत में जमीनी व लोक कल्याण नीतियां थी वह कार्य अटल बिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ हैं।

भारत को पहली बार लोगों ने बदलते हुए देखा है। अनुच्छेद 370 व राम मंदिर का ऐसा मुद्दा था। जिसका पूरा भारत इंतजार कर रहा था की इसका समाधान कौन करेगा। यह सब भाजपा के कार्यकाल में हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो राज्यों में बची है, लेकिन 2024 में इन दोनों राज्यों से भी कांग्रेस मुक्त हो जायेगी।

इस दौरान जामाराम चौधरी, योगेश जोशी, सांवला राम देवासी, हरीश सीलू, हरिसिंह राव पुर, महेंद्र सिंह झाब, रावत सिंह दूठवा, महेंद्र चौधरी, हरीश चौधरी चंडीगढ़, गणपत पुरोहित पालड़ी, रमेश जाखड़, प्रकाशचंद्र छाजेड, हरिया देवासी, भगवाना राम माली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here