Cm Jairam And Bjp State President Kashyap Called To Delhi, Discussion Of Including Some Congress Leaders In Th – राजनीति: सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली बुलाए, जानें पूरा मामला

0
55

ख़बर सुनें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को मंगलवार को अचानक नई दिल्ली बुला लिया गया। चर्चा है कि इन दोनों की मौजूदगी में कांग्रेस के कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व इन नेताओं को चुनावी तैयारियों के टिप्स भी देगा। दो महीने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।  

चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ प्रभावी प्रादेशिक नेता बुधवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह सब इन दोनों नेताओं की उपस्थिति में होगा। एक चर्चा यह भी रही कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि भाजपा प्रदेश में प्रचार को अधिक तेज कर दे, जिससे कि मिशन रिपीट में किसी तरह की चूक न हो। इस बारे में रिपोर्ट कार्ड लेने के लिए दोनों नेताओं को नई दिल्ली बुलाया गया है कि उन्होंने अब तक  किस-किस तरह के काम किए हैं और आगे क्या किया जाना है

सोलन और कांगड़ा के दो बडे़े नेताओं पर नजर, एक पहले से ही दिल्ली में  
भाजपा की सोलन और कांगड़ा के दो रसूखदार नेताओं पर नजर है। इन्हें भाजपा में मिलाने की खूब कसरत चल रही है। सूत्रों के अनुसार इनमें से एक नेता दिल्ली में ही है। 

विस्तार

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here