संतकबीर नगर9 मिनट पहले
संतकबीरनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का शुभारंभ
संतकबीरनगर में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों की विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा निखारने के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाए जिनकी अधिकारियों व शिक्षकों ने सराहना की।
दिखाए गए बच्चों के बनाए हुए मॉडल
जिले के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए अनेक विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का अवलोकन किया और उनके हुनर की सराहना की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हॉस्पिटल के मॉडल को तैयार करने और उसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली सौम्या बघौली को प्रथम स्थान दिया गया, इसी क्रम में द्वितीय स्थान स्वाति राय बेलहर कला और तृतीय स्थान शिवम कुमार खलीलाबाद को दिया गया।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में यह विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न हुआ और प्राचार्य श्याम प्रकाश यादव ने बच्चों के बनाए गए मॉडल देखें विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का मूल्यांकन कर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान अजीत करने वाले टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व में शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। कार्यक्रम मैं सभी ब्लॉकों से 10-10 बच्चों का चयन किया गया था जिन्होंने अनेक विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल तैयार कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
यह सभी लोग रहे मौजूद
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा हाईवे पर हॉस्पिटल और स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत मिशन, सौर ऊर्जा, बाढ़ घर, इलेक्ट्रिक टेबल फैन समेत अन्य मॉडल तैयार किये गए थे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद, डायट प्राचार्य ओमकार, डीसी ट्रेनिंग नवीन कुमार दुबे, एसआरजी संजय कुमार द्विवेदी, भास्कर प्रताप त्रिपाठी, अशोक चौहान, इंदु यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।