Chhattisgarh: Parents of children trapped in Ukraine are pleading with their MPs, MPs are sending the list to the Ministry of Foreign Affairs | हर कोशिश कि,यूक्रेन और दूसरे देशों में फंसे छात्र लौट आएं,सांसदों ने कहा-हम संपर्क में हैं

0
178

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Chhattisgarh: Parents Of Children Trapped In Ukraine Are Pleading With Their MPs, MPs Are Sending The List To The Ministry Of Foreign Affairs

रायपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए अभिभावक अपने सांसदों पर भी दबाव बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सांसदों के पास रोज ऐसे कॉल आ रहे हैं अथवा प्रभावित परिवार के लोग मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सांसदों की व्यस्तता भी बढ़ी है। सांसद विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय तक को बच्चों की सूची भेज रहे हैं।

रायपुर से भाजपा सांसद सुनील सोनी ने बताया, उनसे रायपुर और आसपास के तीन परिवारों ने संपर्क किया था। उन्होंने अपने बच्चों के फंसे होने की जानकारी दी थी। इसके लिए उन्होंने आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया है। उन बच्चों से भी फोन के जरिए लगातार संपर्क में हूं। उनमें से एक हंगरी और दूसरा बच्चा पोलैंड पहुंच गया है। आज-कल में वे दोनों वापस आ जाएंगे। एक बच्चे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सुनील सोनी ने कहा, उनकी कोशिश जारी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी पूरी जानकारी साझा की है।

बिलासपुर से भाजपा सांसद अरुण साव ने बताया, उनके पास बिलासपुर और आसपास के 15 बच्चों की सूची आई है। हम लाेग उनके संपर्क में हैं। उनमें से कुछ बच्चे वापस आ चुके हैं। भारत सरकार से भी वहां रह गए बच्चों की सूची साझा की गई है। लगातार अपडेट लिया जा रहा है। सांसद अरुण साव ने बताया, वे गुरुवार को कुछ परिवारों से मिलने जाएंगे जिनके बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं। जिनके घर नहीं जा पाए उनसे फोन के जरिए बात होगी। भाजपा सांसद ने कहा, इस काम में उनकी पार्टी भी अब जुट गई है। व्यवस्थित तरीके से सूचनाएं साझा की जा रही हैं, ताकि जल्दी से जल्दी मदद पहुंचाई जा सके।

प्रदेश के दूसरे सांसद भी सक्रिय

इस मामले में दूसरे सांसद भी सक्रिय हैं। बताया जा रहा है, अधिकांश सांसद पार्टी के जरिए अपनी बात सरकार को पहुंचा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने सांसदों के पास पहुंचकर या पत्र लिखकर अपनों की वापसी की बात कह रहे हैं। ऐसे में सांसदों को पत्र लिखना पड़ रहा है।

कांग्रेस सांसद से किसी ने संपर्क भी नहीं किया

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद छाया वर्मा से अभी तक किसी ने यूक्रेन से वापसी के लिए संपर्क नहीं किया है। वर्मा कहती हैं, अभी तक तो किसी ने इसके लिए संपर्क नहीं किया है। राज्य सरकार के स्तर पर पूरी मदद की जा रही है। सरकार ने नंबर भी जारी किया है। लोगों को सरकार पर भरोसा है, इसलिए सीधे वहीं मदद मांग रहे हैं।

राज्यपाल तक पहुंच रही मदद की गुहार

बच्चों को यूक्रेन से लाने के लिए मदद की गुहार राजभवन तक पहुंच रही है। पिछले दिनों जगदलपुर निवासी शेर सिंह तोमर ने राज्यपाल अनुसूईया उइके से अपने बेटे-बेटी को वापस लाने में मदद मांगी थी। उसके बाद राज्यपाल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने शेर सिंह तोमर के बेटा और बेटी दीप्ति और निहाल को कीव से निकालने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने इस पत्र के साथ 110 विद्यार्थियों की एक सूची भी भेजी है। यह सूची नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के अध्यक्ष गणेश कर ने राज्यपाल को भेजी थी।

विदेश मंत्री ने सभी सांसदों को यह चिट्‌ठी भेजी है। इसमें तमाम हेल्पलाइन की जानकारी है।

विदेश मंत्री ने सभी सांसदों को यह चिट्‌ठी भेजी है। इसमें तमाम हेल्पलाइन की जानकारी है।

विदेश मंत्री ने सांसदों को लिखा पत्र

इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सांसदों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने विदेश मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि संबंधित व्यक्ति कहां हैं और किस सीमा की ओर बढ़ रहे हैं, उसकी जानकारी के लिए दूतावासों ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके बाद भी कोई जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विदेश मंत्री ने कार्यालय का ईमेल एड्रेस और वॉट्सएप नंबर भी साझा किया है। विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वे हर सूचना का संज्ञान ले रहे हैं।

अब तक 39 बच्चे सकुशल लौटे

इस बीच छत्तीसगढ़ के 39 विद्यार्थी यूक्रेन से सकुशल अपने घरों को लौट आए हैं। यह वापसी 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच की है। राज्य सरकार ने दिल्ली और मुंबई में इन विद्यार्थियों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था कराई थी। उन्हें राज्य सरकार के खर्चे पर ही घर तक छोड़ा गया है। संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी ने बताया है कि 22 फरवरी को हेल्पडेस्क शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन में फंसे 134 विद्यार्थी अथवा उनके परिजन सरकार से संपर्क कर चुके हैं।

यूक्रेन से वापस लौटे छत्तीसगढ़ के 15 और स्टूडेंट:भारतीय दूतावास ने लोगों को आज कीव छोड़ने की हिदायत दी;राजधानी के पास पहुंची रूसी सेना

कोई 18 KM पैदल चला तो कोई कैंप में फंसा:यूक्रेन बार्डर पार करने की कहानियां,अब हंगरी,पोलैंड और रोमानिया में फंसे स्टूडेंट्स

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here