गया8 मिनट पहले
पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
गया जिले के गया-पटना मुख्य मार्ग स्थित खिजरसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट अपराधियों ने गोलीबारी कर एक युवक से कैश लूट लिए। यह घटना सोमवार की देर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया पर उन्हें अपराधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि इस घटना को खिजरसराय पुलिस संदिग्ध भी मान रही है।
खिजरसराय के सरैया पिरखासराय का रहने वाला चंदन कुमार उर्फ वीरप्पन अपने घर को देर रात बाइक से लौट रहा था। घर लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने पहले इसके ऊपर गोली चलाई। गोली चलने से चंदन बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और वह बाइक समेत गिर पड़ा। वहीं बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और उससे 4 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए।
यही नहीं उसकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। अपराधी जब मौके से निकल गए तो उसने अपनी बाइक का प्लग निकाल लिया और पैदल ही छह किलोमीटर दूर स्थित घर को चल दिया। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी उसने घरवालों को दी और फिर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर युवक के साथ पहुंची। इधर थानाध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके साथ घटना हुई वह ट्यूशन पढ़ाता है और वह अबगीला से ट्यूशन पढ़ा कर घर को लौट रहा था।