- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 4 Sarvartha Siddhi Yoga In Navratri, Ravi Pushya On 10th April; Buying And Trading In These Auspicious Times Is Beneficial
भोपालएक घंटा पहलेलेखक: राजेश चंचल
- कॉपी लिंक

पंडितों का मत है कि चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है, इसलिए भी इस महीने को शुभ माना जाता है।
2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। पहला महीना होगा चैत्र… यह महीना पूरे साल का सिरमौर है। इस महीने में करीब 16 तीज-त्योहार आएंगे, जो इसे और भी खास बनाएंगे। उत्सुकता यह है कि यह माह सिरमौर क्यों है? इसकी सबसे बड़ी वजह- शक्ति की आराधना से इस माह की शुरुआत होती है। इस दौरान की गई साधना से ऊर्जा व सकारात्मकता भी मिलती है। पंडितों का मत है कि चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है, इसलिए भी इस महीने को शुभ माना जाता है। और इसीलिए इस माह का नाम भी चैत्र है।
रामलला और उनके सेवक हनुमान जी का भी प्रकटोत्सव…इसलिए भी खास है चैत्र
1.भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि का शुभारंभ किया था।
2.रामलला और उनके सेवक हनुमान जी का भी प्रकटोत्सव इसी महीने मनाया जाता है।
3.शक्ति की आराधना की शुरुआत हो रही। साधना के लिए इस नवरात्रि को शुभ माना गया है।
4.इस महीने में स्नान-दान और व्रत रखने वाली कई शुभ
रामनवमी पर रवि पुष्य योग भी…तिथियां भी हैं।
- सर्वार्थ सिद्धि- 3 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12.32 तक, 5 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4.11 तक, 6 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12.15 तक, 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4.24 तक और 29 अप्रैल को शाम 6.21 से तड़के 4.21 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
- अमृत सिद्धि- 29 को सूर्योदय से शाम 6.52 तक।
- पुष्य नक्षत्र- 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4.24 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन रविवार है। रवि पुष्य होने से यह दिन भी खरीदारी के लिए बहुत श्रेष्ठ है।