आगराएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

आगरा में आयोजित हुनर हाट में मंच पर प्रस्तुति देते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व उस्ताद अनवर खान
भारतीय शिल्प कला को प्रमोट करने के उद्देश्य से केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा शुरू की गई हुनर हॉट के आगरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान के लोकप्रिय गायक उस्ताद अनवर खान के साथ राम भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इसके बाद मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ सभी के विकास की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रस्तुति देखने को पंडाल में भीड़ लग गयी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार रात आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित हो रही हुनर हाट में उपस्थित होकर सभी दर्शकों का उत्साह वर्धन किया और अपनी गायन कला की प्रस्तुति देते हुए राजस्थान के मशहूर लोक गायक उस्ताद अनवर खान मांगणियार के साथ मंच पर राम भजनों के साथ तमाम संतों के साथ संतों को याद करते हुए गीत सुनाए, पायोजी मैंने राम रतन धन पायो जैसे गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी । उन्होंने राजस्थानी लोक गायक उस्ताद अनवर खान मांगणियार के साथ मंच से प्रभु राम, कृष्ण और मीरा के भजन और राजस्थानी लोकगीतों को बेहतरीन तरीके से गाकर समां बांध दिया। “पधारो म्हारे देस” को दर्शकों ने काफी सराहा। बताया जा रहा है की अर्जुन मेघवाल और उस्ताद अनवर खान बचपन के दोस्त हैं पर पहली बार दोनों ने एक साथ एक मंच पर प्रस्तुति देकर वसुधैव कुटुम्बकम और सर्व धर्म सम्भाव की मिसाल पेश की है।

आयोजन कमिटी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का सम्मान किया
मोदी के साथ होगा सबका विकास
आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा की केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आग्रह पर उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी है। इस बात का कोई अन्य मतलब न लिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय आठवें साल में हैं। और वो हर व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाने में जुटे हुए हैं।ताजमहल या ज्ञानवापी मसले पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
कौन हैं उस्ताद अनवर खान
उस्ताद अनवर खान राजस्थान के लोकप्रिय लोकगायक हैं और भारत सरकार इनको पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेघवाल और अनवर खान की कमाल की जुगलबंदी देखकर लोग हैरान रह गए। रंग-बिरंगी राजस्थानी पगड़ी पहने इस दोनों के साथ वाद्ययंत्र बजाने वाले अन्य कलाकार भी परंपरागत राजस्थानी भेषभूषा में थे। लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, उस्ताद अनवर खान और सभी संगीतकरो के इस अंदाज़ को बेहद पसंद किया। प्रस्तुति के बाद आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान और उनके सभी साथी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोत्साहन राशि के तौर पर अर्जुन राम मेघवाल ने अनवर खान को 1 लाख और अन्य कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हज़ार रुपए की चेक भेंट की।

राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी को सभी ने पसंद किया
आयोजन में यह हुई प्रस्तुतियां
हुनर हाट की सेकेंड लास्ट सुरमयी शाम को राजस्थानी लोक गायक उस्ताद अनवर खान मांगणियार के साथ मंच से प्रभु राम, कृष्ण और मीरा के भजन और राजस्थानी लोकगीतों को बेहतरीन तरीके से गाकर समां बांध दिया। “पधारो म्हारे देस” को दर्शकों ने काफी सराहा। ये दोनों सहपाठी रहे हैं और पहले भी एक साथ मंच साझा किया है लेकिन ये पहला मौका है जब आगरा में इन दोनों लोगों ने अपनी शायदार गायकी पेश की।
यह हुई प्रस्तुतियां
हुनर हाट के मंच पर बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर रूप कुमार राठौर और उनकी सिंगर पत्नी सोनाली राठौर ने अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
कॉमेडी का लगा तड़का
संगीत से सजी शाम में कॉमेडी का तड़का लगाने आये कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने अपने ख़ास अंदाज़ से लोगों को खूब हंसाया। लोगों की मिमिक्री का उनका अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आया।
इन सभी से पहले सिंगर विवेक मिश्रा और अंकिता पाठक ने अपनी सुरीली गायकी से माहौल को सुरीला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकिता पाठक ने लता मंगेशकर और आशा भोंसले के गानों को बख़ूबी निभाते हुए गाया वहीं विवेक मिश्रा के गानों पर लोग थिरकते नज़र आए।