हरियाणा में 21 दिसंबर को करेगी प्रवेश; पहले दिन 26 किमी चलेंगे राहुल, 24 को वापसी | Haryana Bharat Jodo Yatra Route plan ready; Rahul Gandhi reach December 21, former CM Bhupendra Hooda welcome

0
38

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Bharat Jodo Yatra Route Plan Ready; Rahul Gandhi Reach December 21, Former CM Bhupendra Hooda Welcome

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चंडीगढ़ में आज रूट प्लान तैयार होगा। वैसे हरियाणा में 21 दिसंबर को यात्रा का प्रवेश होगा। पहले दिन राहुल गांधी 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। तीन दिन हरियाणा में रहने के बाद यात्रा की 24 दिसंबर को वापसी होगी। यात्रा का कन्वीनर महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक राव धन सिंह को बनाया गया है।

नए पार्टी प्रभारी के आने की भी संभावना
यात्रा को लेकर चंडीगढ़ में होने वाली अहम मीटिंग में हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नए प्रधान शक्ति सिंह के पहुंचने की संभावना हैं। इनके अलावा मीटिंग में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित पार्टी के सभी विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसमें यात्रा के रूट पर विचार विमर्श कर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नई दिल्ली में मीटिंग करते हरियाणा कांग्रेस के नेता।(फाइल फोटो)

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नई दिल्ली में मीटिंग करते हरियाणा कांग्रेस के नेता।(फाइल फोटो)

भव्य स्वागत की तैयारी
फिरोजपुर झिरका में मंडला बॉर्डर पर 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 3 दिन हरियाणा में रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेगी। वहीं इसके बाद उत्तर प्रदेश कवर करने के बाद यात्रा दूसरे चरण में एक बार फिर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

दूसरे दिन 27 किमी से ज्यादा होगी पैदल यात्रा
22 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन गोहाना बॉर्डर से शुरू होगा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता गोहाना बॉर्डर से फिरोजपुर नमक तक 14.4 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यहां विश्राम करने के बाद शाम को घासेड़ा से यात्रा एक बार फिर से शुरू होगी और 13 किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी सोहना के अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। हरियाणा में दूसरे दिन की यात्रा में रात का ठहराव लुखवास में होगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here