कैथल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा के कैथल में युवक ने स्नैपचैट पर एक युवती से दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो ले ली। बाद में फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि बाद में अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
कैथल के पूंडरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले स्नैपचैट पर उसकी दिल्ली निवासी युवक दीपक के साथ दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने के लिए भी आया और इस दौरान उसकी एक उसकी अश्लील फोटो ले ली।
3 महीने में कई बार दुष्कर्म
युवती का कहना है कि इसके बाद दीपक ने उसके साथ 30 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी तक कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसने उसके द्वारा ली गई अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। युवती को इसका पता चला तो उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना कैथल में शिकायत दर्ज कराई।
महिला पुलिस ने शुरू की जांच
महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्हीं देवी ने बताया कि पूंडरी क्षेत्र की युवती ने शिकायत दी थी कि दिल्ली के एक युवक की उसकी साथ दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वायरल की। आरोपी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।