लिव इन के दौरान प्रेग्नेंट हुई महिला, चंडीगढ़ में कराया गर्भपात; गैंगस्टर बवाना की धमकी दी | Hisar Woman Rape ; Pregnant During Live in relation

0
65

हिसार सिटीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के हिसार में युवक ने दिल्ली की महिला काे शादी का झांसा देकर रेप किया। महिला युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब वह गर्भवती हो गई तो चंडीगढ़ में उसका गर्भपात करवाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाना चाहा तो युवक ने गैंगस्टर नीरज बवाना की नाम पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हिसार के एक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होनी शुरू हो गई। साल 2019 से 2020 तक वह हिसार में ही रही। इस दौरान युवक ने अपने दोस्त के घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह उससे संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। युवक उसे चंडीगढ़ ले गया। वहां उसने डॉक्टरों को कहा कि दोनों में झगड़ा चल रहा है इसलिए हमे यह बच्चा नही चाहिए और गर्भपात करवा दिया।

नीरज बवाना गैंगस्टर की दी धमकी
महिला ने बताया कि लव इन रिलेशनशिप रहने के दौरान पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कहा कि नीरज बवाना गैंगस्टर उसका दोस्त है। एक कॉल पर वह उसके खानदान को खत्म कर देगा। जिसके बाद वह दिल्ली आ गई।

शादी का वादा कर दिल्ली से वापस बुलाया
महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह उससे शादी करेगा और हिसार में DC रेट की नौकरी पर भी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर वह हिसार आ गई और किराए के मकान में रखने लगी। इसके बाद युवक उसके साथ रेप करता रहा और उसके साथ मारपीट करता रहा।

जब उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने घर से निकाल दिया। इस दौरान युवक ने धमकी दी कि यहां से चली जाओ वरना जान से मार दूंगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 376, 313, 323 आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here