Home Delhi लिखा- पुलिस करवा रही अवैध धंधे; उसने आरोपी पकड़े भी, मगर पुलिस...

लिखा- पुलिस करवा रही अवैध धंधे; उसने आरोपी पकड़े भी, मगर पुलिस ने भागाए | EHC Ashish Kumar Panipat; Disappointed With The Working Style Of The Panipat Police Resigned

0
62

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
EHC आशीष कुमार व उनका त्याग पत्र। - Dainik Bhaskar

EHC आशीष कुमार व उनका त्याग पत्र।

हरियाणा पुलिस के कर्मचारी EHC आशीष कुमार ने पानीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। आशीष कुमार ने जुआं, नशा और अवैध शराब जैसे संगीन मामलों में पुलिस की 100 प्रतिशत संलिप्ता बताते हुए यह त्यागपत्र दिया है।

वे 1 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। जहां वे SP कार्यालय गए। एसपी शशांक कुमार सावन ने उन्हें सेना क्लर्क (OASI) ब्रांच के माध्यम से इंग्लिश ब्रांच में अपना त्यागपत्र देने की बात कही। इसके बाद वह इस प्रक्रिया को करते हुए अपना त्यागपत्र इंग्लिश ब्रांच में दे आया।

अटकलें चल रही है कि क्या त्यागपत्र में पुलिसकर्मी द्वारा ही पुलिस विभाग पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर भी कोई कार्रवाई होगी। या फिर आशीष कुमार का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उसे सेवामुक्त किया जाएगा।

त्यागपत्र लेकर एसपी शशांक कुमार सावन के कार्यालय के बाहर खड़े EHC आशीष कुमार।

त्यागपत्र लेकर एसपी शशांक कुमार सावन के कार्यालय के बाहर खड़े EHC आशीष कुमार।

ये लिखा है त्यागपत्र में
एसपी को दिए त्याग पत्र में EHC आशीष कुमार ने बताया कि मैं 19, 20 और 21 सितंबर 2022 को अतिक्रमण व यातायात ड्यूटी के दौरान तहसील कैंप थाना एरिया में तैनात था। तैनाती के दौरान मैंने जुआं, नशा व अवैध शराब पकड़ी थी।

यह अवैध काम पुलिस के सरंक्षण में यह कार्य चल रहे है। 21 सितंबर को पुलिस ने सादी वर्दी में मौके पर पहुंचकर नशा तस्करों को भागने में मदद की है। मैं इस तरह पुलिस सरंक्षण में चल रहे अवैध कार्यों से आहत होकर पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ कर सन्यास लेने के लिए बाध्य हो गया हूं।

मेरा जमीर ऐसे कार्यों को होते हुए नहीं देख सकता है। जबकि मैं भी हरियाणा पुलिस में एक कर्मचारी हूं। या तो तुरंत प्रभाव से ऐसे कामों पर रोक लगाई जाए, अगर पुलिस इस कार्यों को रोकने में सक्षम नहीं है तो मैं नौकरी छोड़ना चाहता हूं। मेरा रिजाइन मंजूर किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d bloggers like this: