लाहौल स्पीति की चंद्रावैली में दिखा नजारा; शर्मीले स्वभाव के चलते मनुष्यों से दूर रहता है जानवर | Lahaul Spiti : Keylong news, Chandra Valley, Himalayan Red Fox, Khorpani Village, Rajesh Shashani

0
19

केलांगएक घंटा पहले

हिमाचल के लाहौल स्पीति स्थित केलांग के चंद्रावेली में पहली बार हिमालयन रेड फॉक्स को किसी इंसान के हाथों खाना खाते देखा गया है। हिमालयी इलाकों में पाया जाने वाला शर्मीले स्वभाव का यह जानवर आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहता है। लेकिन, खोरपाणी गांव में रेड फॉक्स द्वारा इंसान के हाथ से रोटी खाने का वाकया सामने आया है।

शनिवार रात एक भूखा हिमालयन रेड फॉक्स राजेश शाशनी के घर की दहलीज पर पहुंच गया। राजेश ने एक नजर में भांप लिया कि यह जानवर खाने की तलाश में घर तक पहुंचा है। लिहाजा उसने जानवर को अपने हाथों से रोटी खिलाई। इस दौरान उसने रोटी खिलाने की घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

50 से 60 सेंटीमीटर होती है लंबाई
हिमालयन रेड फॉक्स मुख्य रूप से भारत के हिमालय पर्वतमाला में पाया जाता है और एक लुप्त प्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध है। यह घरेलू बिल्ली की तुलना में थोड़ा बड़ा है। बहुत आसानी से पेड़ों पर चढ़ सकता है। यह 50 से 60 सेंटीमीटर की लंबाई तक बढ़ता है। इसकी एक लंबी पूंछ होती है जो लगभग 30 से 60 सेंटीमीटर की होती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here