लखनऊएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के ललित कला अकादमी में मृगनयनी हस्तलिपिक और हथकरघा प्रदर्शनी का आज शुभारंभ होगा। बुधवार को करीब शाम 4:30 बजे आईएएस प्रदीप कुमार और ललित कला अकादमी के सचिव देवेन्द्र त्रिपाठी इसका इनॉग्रेशन करेंगे।
इसमें लगभग 35 से 40 शिल्पकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी 5 जून तक आयोजित की जाएगी। बता दें, मध्य प्रदेश हस्तलिपिक और हथकरघा विकास निगम भोपाल चार साल के बाद यह आयोजन करा रहा है।
प्रदर्शनी में मिलेंगे ये उत्पाद
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरी मृगनयनी हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी 2022 का आयोजन हो किया जा रहा है। इसमें एक जिला एक उत्पाद के तहत कुटीर एंव ग्रामोद्योग विभाग से संयोजित भोपाल की जरी जरदोजी एवं जूट सिहोर, बुधनी के लेकरवेयर खिलौने, अशोक नगर चंदेरी वस्त्र, महेश्वरी धार की बाग प्रिंट और उज्जैन के बुटिक प्रिंट की सामग्री प्रदर्शनी में मिलेगी।
कोविड-19 के नियमों का पालन होगा
सुरेन्द्र वर्मा प्रबंधक विपणन ने बताया कि अवध नगरी के सभी नागरिक इस आयोजन में आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में किशन राव लायजन अधिकारी नई दिल्ली, एमएल शर्मा आदि भी शामिल होंगे। हथकरघा एवं हस्त शिल्प निगम की आयुक्त और संचालक अनुभा श्रीवास्तव के प्रयास से यह सफल आयोजन किया जा रहा है।