मां को जंगल में खून से लथपथ मिली, हालत गंभीर; 2 आरोपी अरेस्ट | Three-year-old girl gang-raped in Delhi’s Fatehpur Beri area

0
155

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं। - Dainik Bhaskar

दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं।

साउथ दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास पानिका (27) और शक्तिमान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी उसे बहलाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बच्ची को AIIMS में भर्ती किया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं।

पड़ोसी ने बच्ची को जंगल जाते हुए देखा था, उसके पीछे 2 लोग भी गए थे
पुलिस के मुताबिक, एक महिला 3 साल की बच्ची के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए 2 लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिली।

अरेस्ट किए गए दोनों आरोपी शादीशुदा
बच्ची खून से लथपथ थी। मां ने बच्ची ने पूछा तो वह रोती रही। महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद वे थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में जब पुलिस ने जांच की तो गैंगरेप की बात सामने आई। इसके बाद दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं।

क्राइम से जुड़ी ते खबरें भी पढ़िए….

1. 10वीं की छात्रा को अगवा कर दिल्ली ले जाकर रेप

एटा में हाई स्कूल की छात्रा को अगवाकर उसके साथ पढ़ने वाले दोस्त ने दिल्ली ले जाकर रेप किया। पीड़िता के परिजनों के अनुसार छात्रा को गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जाते समय तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा कर लिया और दिल्ली के संगम विहार में एक रूम में ले जाकर उसके क्लासमेट ने रेप किया। बताया जाता है कि आरोपी पीड़िता के ही मोहल्ले में रहता है। छात्रा बस से अपने घर एटा आई और अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पूरी खबर पढ़ें….

2. आसाराम की गिरफ्तारी की फिल्मी कहानी, 9 घंटे छकाने के बाद कहा खुदकुशी कर लूंगा

81 साल के आसाराम को गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने एक और महिला से रेप के आरोप में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 4 साल पहले भी जोधपुर कोर्ट ने UP की एक नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से वह जोधपुर की जेल में बंद है। आसाराम को गिरफ्तार करना बेहद मुश्किल टास्क था। गिरफ्तारी के बाद ही आसाराम की तमाम करतूतों से पर्दा उठना शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें….​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here