नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सभी डीबीसी कर्मचारियों ने 1 नवंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
अपनी मांगों को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीवीसी) कर्मचारियों ने एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। डीवीसी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 27 सालों से बिना पद के काम करते आ रहे हैं।
9 जनवरी 2022 को निगम द्वारा एक जारी आदेश में सभी डीवीसी कर्मचारियों को एमटीएस का पद दिए जाने का आदेश दिया गया था। लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद आज तक अभी हमको यह पद नहीं दिया गया। जिसके चलते सभी डीबीसी कर्मचारियों ने 1 नवंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
बता दें कि दिल्ली में मच्छर जनित बीमारी फैल रही है। इसमें डेंगू सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर यह डीबीसी कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।