भाजपा प्रत्याशी को 2566 वोट से हराया, कार्यकर्तोओं ने मनाया जश्न | defeated BJP candidate by 2566 votes.

0
511

हाथरस32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के जिलापंचायत के वार्ड 16 के सदस्य के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना में आरएलडी प्रत्याशी केशव देव चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी चौधरी रूपेंद्र सिंह को 25 सौ से अधिक वोटों से हरा कर जीत दर्ज की हैं। जीत की घोषणा होते ही आरएलडी समर्थकों ने विजयी केशव देव को फूल माला पहना कर और कंधे पर उठा लिया। जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यालय तक ले गए।

कुल 5 प्रत्याशी थे मैदान में
आपको बता दें कि हाथरस के सादाबाद में प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी आरएलडी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। जीतने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया था। खाली हुई जिला पंचायत सदस्य सीट पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर क्षेत्र के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा के बाद सपा, भाजपा, बसपा के प्रमुख प्रत्याशियों के साथ कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। लगभग 40 हजार मतदाताओं में से मात्र 16 हजार 500 वोट डाले गए।

पुलिस फोर्स रहा मौजूद।

पुलिस फोर्स रहा मौजूद।

25 सौ 66 वोटों से हराया
जिलापंचायत सदस्य की सीट पर जनता ने एक बार फिर आरएलडी प्रत्याशी केशव देव चौधरी को वरीयता दी। आरएलडी समर्थित प्रत्याशी केशव देव चौधरी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी चौधरी रूपेंद्र सिंह को 25 सौ 66 वोटों से मात दी है। हाथरस की सादाबाद विधानसभा सभा से विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने इसी सीट पर विजय होने पर बताया कि यह तो अभी सिर्फ एक टेलर है, आगे बहुत कुछ बाकी है, जो आने वाले समय में जल्द दिखाई देगा।

शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई मतगणना
वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने साहित्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चुनाव और उसके बाद मतगणना शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई है। आरएलडी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, जिन्हें कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here