बिजली कार्यालय पर धरना देकर लौटते समय गंज रोड पर वारदात | 10-15 people committed the incident on Ganj Road while returning from a sit-in at the power office

0
193

बिजनौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बोलेरो छीनने की घटना के बाद थाने पहुंचे भाकियू के कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

बोलेरो छीनने की घटना के बाद थाने पहुंचे भाकियू के कार्यकर्ता।

बिजनौर में देर शाम गंज रोड को होल्डअप करके भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष से 10-15 बदमाशों ने हथियारों के बल पर बोलेरो छीन ली। गाड़ी छीनने की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिजली कार्यालय पर हुए धरने में शामिल होकर तीन कार्यकर्ताओं के साथ वापस गंज की ओर जा रहे थे। तभी 10-15 हथियार बंद लोगों ने रोड होल्डअप कर उन्हें रोका और गाड़ी छीन ली।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के समर्थकों ने उनसे कार छीनी है।

गन प्वाइंट पर बाहर निकाला

कुलदीप सिंह का कहना है “कार सुधांशु चला रहा था, अंकित और कपिल नाम के शख्स ने हथियार दिखाकर उन्हें कार से बाहर निकाल लिया और गाड़ी में बैठकर बिजनौर की ओर चले गए।”

5 लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

गाड़ी छीनने की सूचना पर पुलिस पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने 5 लोगों को नामजद करते हुए और 10-15 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गाड़ी को लेकर है पुराना विवाद

शहर कोतवाल रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि गाड़ी को लेकर पुराना विवाद है, मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाने में जमे रहे। इस मामले में दिगंबर सिंह का कहना है कि गाड़ी उन्होंने अपने पैसे से खरीदी थी। कुलदीप सिंह को गाड़ी चलाने के लिए दी गई थी। वह गाड़ी मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। गाड़ी छीनी नहीं गई है। वापस ली गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here