नई दिल्लीएक घंटा पहले
विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान यह घटना हुई।
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार रात को कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इसका एक VIDEO वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं।
विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की। कॉलर पकड़कर मुक्के मारे। हालांकि, इस घटना पर AAP का कोई बयान नहीं आया। CM अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पहले विधायक की पिटाई से जुड़े 2 फोटोज…

लोगों ने गुलाब सिंह की कॉलर पकड़ा और धक्का-मुक्की की।

ये फोटो वीडियो से बनाया गया है। इसमें देख सकते हैं कि विरोध के बाद विधायकजी को भागना पड़ा।
चलिए इसे सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं…
यह घटना कब और कहां हुई?
विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान यह घटना हुई।
आखिर हुआ क्या था?
बैठक के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो जाता है। AAP के आक्रोशित कार्यकर्ता विधायक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी करते हैं। जैसे ही यादव बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तो कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते हैं। आखिर में खुद को बचाने के लिए विधायक को मौके से भागना पड़ता है।
विवाद किस वजह से हुआ?
विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया। BJP की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया कि टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की। पार्टी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी, जिसका यादव ने कड़ा विरोध किया था।
विधायक ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, ‘BJP बौखला गई है। वह टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। मैं अभी छावला थाने में हूं। मैंने BJP के नगरसेवक और इस वार्ड से BJP के उम्मीदवार को हमलावरों को बचाने के लिए थाने में मौजूद देखा है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। मीडिया यहां मौजूद है, वो BJP से जरूर पूछें।’
भाजपा ने कहा- टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की
BJP नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।’

4 दिसंबर को होगी वोटिंग
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देरी हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।
AAP पर भाजपा के स्टिंग की खबरें पढ़ें…
MCD चुनाव पर BJP का स्टिंग,, टिकट बेचने का आरोप लगाया

सोमवार को BJP ने स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि AAP निकाय चुनावों के लिए टिकट बेच रही थी। BJP नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वीडियो उत्तर पश्चिम दिल्ली के एक आप कार्यकर्ता ने शूट किया था, जिसे टिकट के लिए 80 लाख रुपए देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि स्टिंग वीडियो से खुलासा हुआ कि आप के 110 टिकट पैसों के बदले बांटने के लिए रिजर्व रखे गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
जेल में सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज: BJP ने जारी किए थे VIDEO

भाजपा ने शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा। ये वीडियो भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
टावर पर चढ़े AAP नेता नीचे उतरे, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे नाराज

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज AAP के पूर्व पार्षद हसीब उल हसन रविवार को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया। हसीब ने कहा कि आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किसी और का नाम दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें टावर से नीचे उतार लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
दिग्गज कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा AAP में शामिल

केजरीवाल ने पहाड़गंज रैली के दौरान मंच पर महाबल मिश्रा का AAP में स्वागत किया।
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव को लेकर कांग्रेस को झटका लगा है। दिग्गज नेता महाबल मिश्रा रविवार को AAP में शामिल हो गए। सीएम केजरीवाल ने पहाड़गंज रैली के दौरान मिश्रा का पार्टी में स्वागत किया। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका से AAP के विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर…