- Hindi News
- National
- Met The Laborers Who Made The New Parliament, The Power Of Women Power Was Seen In The Parade… See Photos
नई दिल्ली16 मिनट पहले
74वें गणतंत्र दिवस की परेड में 23 से ज्यादा झांकियां दिखाई गईं। वहीं,सेनाओं के स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति की तस्वीर दिखी। डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। परेड खत्म होने के बाद मोदी सबसे पहले नए संसद भवन बनाने वाले मजदूरों से मिले।
मोदी राजस्थान की बंधेज पगड़ी में नजर आए। यह पीले और केसरिया रंग की थी। मोदी ने पिछली बार गणतंत्र दिवस पर कुर्ता-पायजामा पहना था। उनके गले में मणिपुर का पारंपरिक लेंग्यान गमछा था। इसके अलावा, उत्तराखंड की टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्मकमल बना था। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी ऐसी ही टोपी पहनते थे।

परेड खत्म होने के बाद PM मोदी नई संसद बनाने वाले मजदूरों से मिले।
एक घंटा 40 मिनट चली परेड को फोटोज में देखिए…
सुबह 10:20 बजे:

PM मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद किताब में अपना मैसेज लिखा।
सुबह 10:25 बजे:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। यहां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।
सुबह 10:30 बजे:

परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं ने परेड शुरू की।
सुबह 11 बजे:

27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, ‘अमृतसर एयरफील्ड’ का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं।
सुबह 11:20 बजे:

सुबह 11:30 बजे:

उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दिखाया गया।
सुबह 11:40 बजे:

परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में तीन दिन तक मनाया जाने वाला दीपोत्सव दिखाया गया।
दोपहर 12 बजे:

परेड में कर्तव्य पथ पर 33 डेयर डेविल्स ने 9 मोटरसाइकिलों पर ‘मानव पिरामिड’ बनाया।
दोपहर 12;10 बजे:

दोपहर 12:15 बजे:

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन हुआ।
दोपहर 12:20 बजे:

परेड खत्म होने के बाद PM मोदी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।