- Hindi News
- National
- Narendra Modi BJP Office (Gujarat) Assembly Election Result 2022 | Delhi News
नई दिल्ली8 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर
दिल्ली भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ता ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे गए। दोपहर से ही यहां गुजरात जीत की खुशियां मनाई जा रही हैं।
गुजरात में भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। इस जीत का जश्न सुबह से शुरू हो गया है। दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी हेड ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने गुजरात में रिकॉर्ड जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस जीत की खुशी दोगुनी करने के लिए PM मोदी शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस से बड़ी जीत भाजपा के नाम
गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम था। पार्टी ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करते ही सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। नतीजों में यही नजर आ रहा है।
तस्वीरों में देखिए दिल्ली भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल

गुजरात जीत ने दिसंबर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की होली-दीवाली दोनों मनवा दीं।

कार्यकर्ताओं को भी पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार था, इसलिए वे उनके कटआउट्स लेकर ही नाचते नजर आए।

BJP कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
चुनाव नतीजों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
गुजरात में नरेंद्र से ज्यादा सीटें भूपेंद्र ले आए: CM की शपथ 12 दिसंबर को

गुजरात में भाजपा 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझानों के मुताबिक पार्टी 182 में से 131 सीटें जीत चुकी है और 26 पर आगे है। रुझान नतीजों में तब्दील हुए, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी। पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल में राज बदला, रिवाज कायम

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ का राज बदलता दिख रहा है, रिवाज नहीं। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…
6 विधानसभा,1 लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट

मैनपुरी में जीत के रुझानों के बीच डिंपल यादव अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचीं।
देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट भाजपा जीत गई है। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। सावित्री मंडावी ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है। पढ़ें पूरी खबर…