भिंड में हादसे में बालक की मौत12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक
भिंड में मनफूला के पुरा पर दरवाजे के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बालक को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। शव को पीएम के लिए भेज दिया।
ये घटना सुबह दस बजे के आस पास की बताई जा रही है। देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह के मुताबिक मनफूला के पुरा गांव में सुबह के समय दो वर्षीय बालक आर्या पुत्र भगवान सिंह अपने दरवाजे के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर रास्ते से निकला। इसी समय बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बालक को अस्पताल ले आते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है ट्रैक्टर बालक के पड़ोसी का था जिससे हादसा हुआ है। चालक मौके से फरार है।
खबरें और भी हैं…