मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। भले ही वह लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इसके बाद भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं. बी-टाउन में एंट्री करने से पहले ही न्यासा देवगन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने स्टाइलिश लुक को लेकर अक्सर फैंस के बीच तहलका मचाने वाली न्यासा देवगन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में हैं. न्यासा देवगन हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडल बनी हैं। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर न्यासा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने डिजाइन किए हुए आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं।
न्यासा मनीष के हालिया FDCI x लैक्मे फैशन वीक 2022 का हिस्सा थीं, जहां डिजाइनर ने अपने संग्रह डिफ्यूज का प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यासा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया मल्टी कलर क्रॉप टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक मल्टीकलर ब्लेजर पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया।

मनीष मल्होत्रा ने न्यासा की फोटो शेयर की. (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम: @manishmalhotra05)
फोटो को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- ‘मनीष मल्होत्रा की न्यू-एज ऑर्डर डिफ्यूज ट्राइब में न्यासा देवगन।’ न्यासा के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को मिस कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए न्यासा को काजोल की कॉपी बताया है और स्टारकिड की जमकर तारीफ भी की है.
एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘वो बिल्कुल अपनी मां काजोल जैसी दिखती हैं’. वहीं दूसरे ने लिखा- ‘जैसी मैं जैसी बेटी। न्यासा को खूबसूरती अपनी मां से मिली है और आंखों में आत्मविश्वास अपने पिता से। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- ‘मां की बेटी अब बड़ी हो गई है और खूबसूरत भी. न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। न्यासा के अलावा शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, जाह्नवी कपूर भी शो का हिस्सा थीं।
ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले हिंदी न्यूज़18 हिंदी में पढ़ें | आज की ताजा खबरें, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट News18 हिंदी |
टैग: अजय देवगन, काजोल, निसा, न्यासा देवगनी