तिरला को दो भागों में बांटकर एक वार्ड भी बढ़ाया, 18 वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित | By dividing Tirla into two parts, one ward was also increased, 18 wards reserved for ST category

0
154

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • By Dividing Tirla Into Two Parts, One Ward Was Also Increased, 18 Wards Reserved For ST Category

धार5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धार जिला पंचायत के 28 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। ओबीसी वर्ग के लिए 1 भी जिला पंचायत वार्ड में आरक्षण नहीं मिल पाया है। देर शाम तक जनपद सदस्यों के आरक्षण की कार्रवाई चलती रही। जिला पंचायत के करीब 27 वार्ड थे ,लेकिन इस वर्ष एक सीट की बढ़ोतरी हुई है। यह सीट तिरला क्षेत्र में बढ़ी है।

जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर, जिपं सीईओ केएल मीणा और एडीएम शृंगार श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिपं वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान फ्लीप पद्धति से पुराने आरक्षण के आधार पर महिला आरक्षण किया गया। करीब 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्ग में आरक्षित की गई हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 12 विकासखंड अधिसूचित हैं। वहीं 1 विकासखंड बदनावर गैर अधिसूचित है। जनसंख्या के तहत करीब 18 लाख 930 की आबादी है। इसमें 10 लाख 9387 एसटी वर्ग से हैं। वहीं 1 लाख 26 हजार 22 एससी वर्ग से हैं। जनसंख्या अनुपात के आधार पर दो वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 18 वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 20 वार्डों के आरक्षण के पश्चात 8 वार्ड अनारक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं।

एक वार्ड में हुई बढ़ोत्तरी

दरअसल इस वर्ष तिरला क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 11 में से वार्ड 12 का निर्माण किया गया है। इस प्रकार से नए वार्ड का नाम 12 रखा गया है। वहीं जिन वार्डों का क्रम 12 के बाद आता था उसमें अब एक अंक की बढ़ोत्तरी हो गई है। यानि की जिस वार्ड का नाम पहले 13 था उसे अब 14 के नाम से जाना जाएगा। ठीक यही स्थिति अन्य आगे के वार्डों में रहेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here