ताजनगरी का तापमान आज पहुंच सकता है 40 डिग्री, जानिए 30 मई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज | The temperature of Tajnagri can reach 40 degrees today, know how the weather will be till May 30

0
175

आगरा41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दो दिन मौसम सुहाना होने के चलते ताजमहल आने वाले पर्यटकों ने राहत महसूस की। - Dainik Bhaskar

दो दिन मौसम सुहाना होने के चलते ताजमहल आने वाले पर्यटकों ने राहत महसूस की।

ताजनगरी में मौसम बुधवार से फिर करवट लेगा। दो दिन की राहत के बाद तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंचने की संभावना है। सुबह से धूप निकल चुकी है। धीरे-धीरे धूप के तेवर कडे़ होते जाएंगे। मौसम विभाग ने 30 मई तक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

सुबह से निकली धूप
बुधवार सुबह से धूप निकल आई है। दो दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह आठ बजे ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी झेलनी पडे़गी। सोमवार को बारिश होने के बाद उमस भी बढ़ गई है।

बारिश से तापमान हुआ था धड़ाम
सोमवार को हुई बारिश से तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई थी। तापमान 43 से सीधे 29 डिग्री पर पहुंच गया था। ठंडी हवा चलने से घरों में एसी कूलर बंद हो गए थे। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और 35 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मई तक गर्मी बढे़गी। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादल छाने और आंधी की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here