बड़वानी15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बड़वानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में नवगठित नगर परिषद ठीकरी और निवाली बुजुर्ग के 15-15 वार्डों में आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की। इस दौरान संबंधित नगर परिषद के लोग और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग उपस्थित रहे।
गोटी के माध्यम से वार्ड का नंबर निकालने की कार्यवाही बेबी गौरी खांडे ने की। इस दौरान पानसेमल एसडीएम अंशु जावला, डूडा के प्रभारी अधिकारी केएस डोडवे, संबंधित नगर परिषद के तहसीलदार, सीएमओ उपस्थित रहे।
नगर परिषद ठीकरी में आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति
नगर परिषद ठीकरी में कुल 15 वार्ड है। इसमें जनसंख्या के मान से 2 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए, 3 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 8 वार्ड अनारक्षित है। आरक्षण की कार्यवाही की बाद वार्ड 1 अनुसूचित जनजाति महिला, 2 अनारक्षित महिला, 3 अनारक्षित, 4 अनारक्षित महिला, 5 अनुसूचित जाति महिला, 6 अनारक्षित महिला, 7 अनारक्षित, 8 अनारक्षित महिला, 9 अनारक्षित, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अनुसूचित जनजाति, 13 अनारक्षित, 14 अनुसूचित जाति, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए है।
नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति
नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में कुल 15 वार्ड है, इसमें जनसंख्या के मान से 1 वार्ड अनुसूचित जाति, 11 वार्ड अनुसूचित जनजाति, 3 वार्ड अनारक्षित है। आरक्षण की कार्यवाही की बाद वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित जनजाति महिला, 3 अनुसूचित जनजाति महिला, 4 अनुसूचित जनजाति, 5 अनुसूचित जाति, 6 अनारक्षित, 7 अनुसूचित जनजाति, 8 अनुसूचित जनजाति, 9 अनुसूचित जनजाति महिला, 10 अनुसूचित जनजाति महिला, 11 अनुसूचित जनजाति महिला, 12 अनारक्षित महिला, 13 अनारक्षित महिला, 14 अनुसूचित जनजाति महिला, 15 अनुसूचित जनजाति के आरक्षित किए गए है।

बच्ची ने निकाली आरक्षण पर्ची।
