ठंड भी बढ़ी; राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में भी पारा गिरा | Delhi Mumbai Winter Weather Situation Update; Bhopal Jaipur MP Rajasthan Gujarat Punjab Mausam Latest News

0
83

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Mumbai Winter Weather Situation Update; Bhopal Jaipur MP Rajasthan Gujarat Punjab Mausam Latest News

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में सुबह अक्षरधाम मंदिर सहित कई जगहों पर धुंध नजर आई। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में सुबह अक्षरधाम मंदिर सहित कई जगहों पर धुंध नजर आई।

सर्दियां आते ही दिल्ली में सुबह के समय धुंध पड़ना शुरू हो गई है। आज भी कई जगहों पर धुंध ने कई इलाकों को ढक लिया। इसके साथ ही दिल्ली में हवा भी बहुत खराब हो गई है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 315 दर्ज किया गया। AQI हवा की क्वॉलिटी मापने का पैमाना है, जो 200 तक सामान्य माना जाता है। 300 से ऊपर होने पर इसे बहुत खराब माना जाता है। उधर, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड भी बढ़ गई है।

दिल्ली-NCR के ज्यादातर इलाकों में AQI 300 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जहांगीरपुरी में AQI 374, आंनद विहार में AQI 368, मुंडका में AQI 373, वजीरपुर में AQI 338, बवाना में AQI 337, अलीपुर में AQI 342, जहांगीरपुरी में AQI 374, मंदिर मार्ग में AQI 322 और रोहिणी में AQI 352 दर्ज किया गया है। वहीं, IGI एयरपोर्ट के पास AQI 329 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। नोएडा में AQI 228, ग्रेटर नोएडा में AQI 340, गाजियाबाद में AQI 276 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के कारण एयर क्वालिटी में सुधार के आसार हैं।

दिल्ली में आज रहेगी ठंड
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, सोमवार से ठंड थोड़ी बढ़ने से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

भोपाल में मौसम के अलग-अलग रंग
मध्य प्रदेश में भी ठंड का एहसास हो रहा है। भोपाल शहर में इन दिनों मौसम तीन अलग-अलग रंग दिखा रहा है। सुबह शहर के ज्यादातर हिस्से में घनी धुंध छा रही है। दिन में धूप चटक रही है। रात में तेज ठंड पड़ रही है। यह सिलसिला पिछले 1 हफ्ते से जारी है। शनिवार सुबह होशंगाबाद रोड, मिसरोद, कटारा हिल्स, बरखेड़ा पठानी, बाग मुगालिया, रचना नगर समेत कई इलाकों में सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक 2 घंटे घनी धुंध छाई रही।

दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 24 घंटे में 0.7 डिग्री लुढ़ककर 10.2 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में दूसरी बार यह रात का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 2009 के बाद इस बार नवंबर में लगातार रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

राजस्थान में पारा गिरा, 6 शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे
राजस्थान में रात का पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री नीचे चला गया है। बीती रात 6 शहरों में 7 डिग्री से नीचे रहा। इनमें चूरू में 4.6, फतेहपुर 4.6, चितौड़गढ़ 5.5, सीकर 6.0, हनुमानगढ़ 7.5, भीलवाड़ा में 7.0 शामिल हैं। जयपुर में बीती रात 10.6 डिग्री पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा, पारा और गिरेगा।

यह फोटो माउंट आबू की है। बीती रात सबसे कम 2 डिग्री पारा यहां दर्ज हुआ।

यह फोटो माउंट आबू की है। बीती रात सबसे कम 2 डिग्री पारा यहां दर्ज हुआ।

पंजाब का पठानकोट 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
पंजाब में अभी अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क ही रहेगा। तापमान में भी आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गिरावट होगी। घनी धुंध के भी अभी दिसंबर के पहले हफ्ते तक पड़ने की संभावना नहीं है। शनिवार को पंजाब में 5.7 डिग्री के साथ पठानकोट की रातें सबसे ठंडी रही। 30 नवंबर तक सूबे में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के पारे में 1-20 की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिरा तापमान
हिमाचल के मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने में आ रहा है। पहाड़ों पर गर्मी बढ़ रही है, तो मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस हो गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह केलांग में -3.6, भुंतर में 2.4, हमीरपुर में 5.5, मंडी में 5.6, कल्पा में 3, सोलन में 4.2, मनाली में 3, धर्मशाला में 9.2, नारकंडा में 7.8, डलहौजी में 9.9, चंबा में 6.0, मंडी में 5.6, बिलासपुर में 8.0,सुंदरनगर में 2.7 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड दर्ज किया गया। इससे मैदानी इलाकों में अभी से सुबह शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

मौसम विभाग की मानें तो इन दिनों मैदानी इलाकों में फोग पड़ने और पहाड़ों से ठंडी हवाओं के चलने की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड ज्यादा हो रही है। कोल्ड विंड पहाड़ों से मैदानी इलाकों में जाती है और यह मैदानी इलाकों की गर्म हवा में मिक्स नहीं हो पाती। इससे मौसम के पैटर्न में यह बदलाव आया है और बारिश-बर्फबारी नहीं होने तक ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक बारिश-बर्फबारी की संभावनाएं भी नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here