Home Delhi चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स हटाए; गांधीजी ने अंग्रेजों को लिखा था-...

चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स हटाए; गांधीजी ने अंग्रेजों को लिखा था- योर फेथफुल सर्वेंट | Dainik Bhaskar News Headlines; BCCI Team India T20 world cup Uddhav Thackeray Rahul Gandhi Congress Shiv Sena Alliance

0
76

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; BCCI Team India T20 World Cup Uddhav Thackeray Rahul Gandhi Congress Shiv Sena Alliance

6 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,

हार, हार और बस हार… T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद BCCI ने शुक्रवार को सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया। यानी टीम चुनने वालों की विदाई कर दी। दरअसल, पिछले दो साल में भारत तीन बड़े इवेंट में शामिल हुआ, लेकिन नतीजा वहीं ढाक के तीन पात।

अब जान लीजिए ये तीन बड़े इवेंट कौन-कौन से थे? पहला- 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार। दूसरा- इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 राउंड में टीम इंडिया बाहर और तीसरा- ऑस्ट्रेलिया में खेला गया 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप, जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराकर भारत के फाइनल में खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया।

हटाए गए लोगों में चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा के अलावा हरविंदर सिंह, सुनील जोशी और देवाशीष मोहंती कमेटी में थे। इनमें से कुछ 2020 तो कुछ 2021 में सिलेक्टर बने थे। आमतौर पर सीनियर सिलेक्शन कमेटी का कार्यकाल चार साल का होता है। इन्हें हटाने के बाद अब बोर्ड ने नई सिलेक्शन कमेटी के लिए एप्लिकेशन मांगी है। इसके लिए आखिरी तारीख 28 नवंबर है।

अब बात कर लेते हैं चिटि्ठयों की। पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र समेत देश की राजनीति में आजादी के पहले की चिट्ठियों ने माहौल गर्म कर रखा है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को सावरकर पर निशान साधा। उन्होंने अकोला में मीडिया के सामने एक चिट्ठी दिखाई।

राहुल का कहना है कि यह चिट्‌ठी सावरकर ने अंग्रेजों को लिखी थी। इसमें उन्होंने खुद को अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे। राहुल ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस को भी ये चिट्‌ठी पढ़ने का न्योता दे दिया।

अब राहुल ने जब नाम ले ही लिया तो फडणवीस भी पीछे क्यों रहें। फडणवीस ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट में राहुल के लिए लिखा- कल आपने मुझे एक पत्र की अंतिम पंक्तियां पढ़ने को कहा था। चलो, अब कुछ दस्तावेज मैं आपको पढ़ने देता हूं। हम सब के आदरणीय महात्मा गांधी जी का यह पत्र आपने पढ़ा? क्या वैसी ही अंतिम पंक्तियां इसमें मौजूद हैं, जो आप मुझे पढ़वाना चाहते थे?

फडणवीस ने दो चिट्ठियां पोस्ट कीं और दावा किया- ये चिटि्ठयां महात्मा गांधी ने अंग्रेज अफसरों लॉर्ड चेम्सफोर्ड और ड्यूक ऑफ कनॉट को भेजी थीं। इनमें से एक की आखिरी लाइन में लिखा है- योर एक्सीलेंस ओबेडिएंट सर्वेंट एमके गांधी। दूसरी चिट्‌ठी के आखिरी में लिखा है- योर रॉयल हाइनेस फेथफुल सर्वेंट एमके गांधी।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस और अरुणाचल के दौरे पर विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
  • इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी…

1. गांधीजी ने अंग्रेजों को लिखा था- योर फेथफुल सर्वेंट; सावरकर विवाद में राहुल को भाजपा का जवाब

वीर सावरकर को अंग्रेजों का सर्वेंट बताने वाले राहुल गांधी के बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दो चिटि्ठयां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। दावा किया कि ये चिटि्ठयां महात्मा गांधी ने अंग्रेज अफसर लॉर्ड चेम्सफोर्ड और ड्यूक ऑफ कनॉट को भेजी थीं। इनमें से एक की आखिरी लाइन में लिखा है- योर एक्सीलेंस ओबेडिएंट सर्वेंट एमके गांधी। दूसरी चिट्‌ठी के आखिरी में लिखा है- योर रॉयल हाइनेस फेथफुल सर्वेंट एमके गांधी। फडणवीस ने अपनी पोस्ट में राहुल के लिए लिखा- राहुल जी, हम सब के आदरणीय महात्मा गांधी जी का यह पत्र आपने पढ़ा? क्या वैसी ही अंतिम पंक्तियां इसमें मौजूद हैं, जो आप मुझसे पढ़वाना चाहते थे? पढ़ें पूरी खबर…

2. BCCI ने सीनियर सिलेक्शन कमेटी बर्खास्त की, चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स हटाए
BCCI ने शुक्रवार को टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया। BCCI ने पूर्व तेज गेंदबाज और चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा समेत सभी मेंबर्स को हटा दिया है। चेतन के अलावा हरविंदर सिंह, सुनील जोशी और देवाशीष मोहंती सिलेक्शन कमेटी में शामिल थे। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया नॉक आउट में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद से ही सिलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे थे। अब बोर्ड ने नई सिलेक्शन कमेटी के लिए एप्लिकेशन मांगी हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 28 नवंबर है। पढ़ें पूरी खबर…

3. श्रद्धा के चेहरे पर चोटों की पहली तस्वीर, दोस्त का दावा- आफताब ने बेरहमी से पीटा था

श्रद्धा मर्डर केस में एक तस्वीर सामने आई है। फोटो में श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोटो श्रद्धा के एक दोस्त ने शेयर की है। उसने दावा किया है कि 2 साल पहले दिसंबर 2020 में आफताब ने श्रद्धा को बेरहमी से पीटा था। उसके बाद श्रद्धा को ये चोटें आई थीं। दोनों 2019 से रिलेशन में थे। 28 साल के आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर किया था और उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे। पुलिस ने बताया कि आफताब नशे का आदी था। नशे की हालत में वह श्रद्धा से मारपीट करता था। हत्या करने के पहले वह मुंबई, हिमाचल और उत्तराखंड गया था। उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस भी जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…

4. MP में भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, चिट्‌ठी पर भाजपा विधायक का नाम
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्‌ठी सामने आई है। इसमें लिखा है- नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। विस्फोट से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा। चिट्‌ठी के लिफाफे पर प्रेषक के तौर पर भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है। हालांकि उन्होंने इसे षडयंत्र बताते हुए जांच की मांग की है। मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उ बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को MP में प्रवेश कर रही है। 28 को इंदौर में सभा भी तय है। पढ़ें पूरी खबर…

5. ट्विटर से इस्तीफा जारी, कंपनी हेडक्वार्टर पर एलन मस्क को पागल और परजीवी लिखा गया

ट्विटर में एक बार फिर सैकड़ों की संख्या में कर्मचरियों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफे ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क के उस फरमान के बाद हुए हैं, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि ज्यादा देर तक काम के लिए तैयार रहो या कंपनी छोड़ो। इन इस्तीफों के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के वीडियो वायरल होने लगे हैं। ऑफिस के इलेक्ट्रॉनिक बिल बोर्ड पर एलन मस्क को तानाशाह, परजीवी, पागल और अहंकारी लिखा गया। कितने इम्प्लॉइज ने इस्तीफा दिया है, ये अब तक साफ नहीं है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने इन इस्तीफों पर कहा कि मुझे कोई फिक्र नही है। जो बेस्ट इम्प्लॉई हैं, वो नहीं गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. जिंदा होने का सबूत देने कचहरी आए बुजुर्ग की मौत:अफसरों ने 6 साल पहले कागजों में मरा बता दिया था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. लखनऊ में प्रेमिका को छत से फेंकने वाले के साथ एनकाउंटर, पुलिस ने सूफियान के पैर में गोली मारी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बाइडेन की फिटनेस पर फिर सवाल:G20 में स्टाफ ने लिखकर दिया- कहां बैठना और कब बोलना है (पढ़ें पूरी खबर)
  4. उदयपुर रेल ब्रिज धमाका; यूट्यूब से सीखा ब्लास्ट का तरीका,10वीं पास आरोपी थाने में बेहोश होने लगा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. अक्षय से फहीम बने इंजीनियर की कहानी: इस्लाम कबूला, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर हिंदू बनाया (पढ़ें पूरी खबर)

CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने वकील से और क्या-क्या कहा? जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें…

खबर लेकिन कुछ हटके…

शादी में नाचकर पेट भरती थीं AAP की पहली ट्रांस कैंडिडेट बॉबी डार्लिंग​​​​

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के MCD चुनाव में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मैदान में उतारा है। पार्टी ने ट्रांस समुदाय से आने वाली बॉबी डार्लिंग को सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में आने वाले 43ए वार्ड से टिकट दिया है। टिकट के लिए हुए पार्टी के इंटरनल सर्वे में उनका नाम आया था। बॉबी बताती हैं- छोटी थी तो लोग मुझे देखकर रोते थे। 4 साल की थी, जब घर छोड़ना पड़ा, लोगों की लानतें सुनीं। शादी में नाचकर पेट भरती थी। पढ़ें पूरी कहानी…

​​​​खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

आदिवासी फैशन शो:10 महीने की बेटी को गोद में लेकर मां का रैंप वॉक

रंग-बिरंगी चमचमाती रोशनी और म्यूजिक के बीच झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को आदिवासी फैशन शो का आयोजन हुआ। रैंप पर थीं मॉडल अलीशा गौतम उरांव। तन पर ट्रेडिशनल पड़िया साड़ी और ट्राइबल ज्वेलरी। इतना ही नहीं वे परंपरागत बेतरा (बच्चे को बांधने वाला कपड़ा) में अपनी 10 महीने की बच्ची को लेकर रैंप पर उतरीं। उनके इस अंदाज को देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर उनका फोटो-वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
19 नवंबर 1997 यानी आज ही के दिन पहली भारतवंशी महिला कल्पना चावला ने अपना अंतरिक्ष मिशन शुरू किया था। 1 जुलाई 1961 को पंजाब के करनाल में जन्मी मोंटो अपने 4 भाई-बहन में सबसे छोटी थी। पिता बनारसी लाल चावला देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान के मुल्तान से पंजाब आ गए। यहीं उन्होंने पहले कपड़े फिर टायर का बिजनेस किया।

करनाल से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कल्पना ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया, फिर एयरोस्पेस में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। 1984 में एयरोस्पेस की इंजीनियरिंग भी पूरी कर ली। फिर एक और मास्टर्स किया और पीएचडी की। 1988 में नासा में काम करना शुरू किया।1991 में अमेरिका की नागरिकता मिल गई।

इसी साल नासा एस्ट्रोनॉट कॉर्प्स का हिस्सा बनीं। 1997 में अंतरिक्ष में जाने का मौका मिला और नासा के स्पेशल शटल प्रोग्राम का हिस्सा बन गईं। उस समय उनकी उम्र महज 35 साल थी। 6 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उन्होंने स्पेस शटल कोलंबिया STS-87 से उड़ान भरी। इस मिशन के दौरान कल्पना ने 65 लाख मील का सफर तय किया था। 376 घंटे 34 मिनट अंतरिक्ष में बिताए।

साल 2003 में कल्पना की स्पेस में दूसरी लेकिन उनके जीवन की अंतिम यात्रा साबित हुई। 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा प्रवेश करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार कल्पना चावला समेत 7 अंतरिक्ष यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

सिंह राशि वालों के बिजनेस का रुका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप भी जानिए अपना राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d