गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर धारदार हथियार से हमलाकर सिविल इंजीनियर की हत्या | Civil engineer killed by attacking with sharp weapon on Gurgaon-Faridabad road

0
120

फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घर लौटते समय हुई घटना, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मंे चल रहा था इलाज, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, बदमाशों का सुराग नहीं। - Dainik Bhaskar

घर लौटते समय हुई घटना, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मंे चल रहा था इलाज, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, बदमाशों का सुराग नहीं।

ड्यूटी से घर आते समय गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर मानव रचना विश्वविद्यालय के पास बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे दिल्ली केसफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा है।

शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी जय चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका भाई हेमंत कुमार(27) गुड़गांव स्थित एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर था। रात की शिफ्ट खत्म कर नौ मई को सुबह तकरीबन 06.30 बजे वह गुड़गांव से वापिस आ रहा था। जब वह मानव रचना यूनिवर्सिटी के समाने वाला रोड पर बदमाशों ने लूटपाट करने की नियत से किसी धारधार हथियार से गर्दन पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहां से गुजरने वाले ए ललित कुमार नामक टीचर उसे उठाकर एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया और फोन करके परिजन को जानकारी दी। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। ललित कुमार ने बताया कि हेमंत अभी बोलने की हालत में नहीं है। वहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here