- Hindi News
- Local
- Haryana
- Faridabad
- Congress MLA Surrounded The Government, Said It Is A Matter Of Shame Not To Pay Salaries To The Corporation Workers For Four Months
फरीदाबाद8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कहा, अपने बड़े नेता की रैली के लिए करोड़ों खर्च कर सकती है सरकार लेकिन काम करने वाले कर्मचारियों को नहीं दे पा रही वेतन।
- सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, खुद भी धरने पर बैठने की दी चेतावनी
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। रविवार को एनआईटी के कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा भी पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों काे इस त्यौहारी सीजन मं चार महीने से वेतन न देना शर्म की बात है। जो सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही हो, उससे विकास की उम्मीद करना बेईमानी होगी। विधायक ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया।
बता दें कि नगर निगम कर्मचारी अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 दिनों से हड़ताल पर है। पिछले पांच दिन से कर्मचारियों ने कामकाज तक बंद कर दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के चार माह वेतन दिया जाएं और उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर कर निगम में नियमित किया जाए। विधायक शर्मा ने कहा कि बडे़ दुख की बात है कि नगर निगम कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। इससे ज्यादा शर्म की बात इस सरकार के लिए हो नहीं सकती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कर्मचारी विरोधी है। क्योंकि यह नए-2 रास्ते निकाल कर कर्मचारियांे को हटा रही है। उसी के लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम बनाया है।शर्मा ने बताया कि बीजेपी सरकार में कर्मचारियों का शोषण और महंगाई चरम सीमा पर है। यहां पर मजदूर, किसान, व्यापारी तथा कर्मचारी वर्ग दुखी है।
700 परिवारों का दीप बुझाने की तैयारी
विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन हड़ताली कर्मचारियों की दीवाली काली कर दी। उधर मोदी सरकार, अयोध्या में 18 लाख दीपोत्सव की तैयारी की है। इधर हरियाणा सरकार फरीदाबाद में 700 परिवारों का दीप बुझाने की तैयारी कर ली है।उन्हाेंने कहा कि सरकार अगर कर्मचारियों का वेतन तीन दिन में नहीं देती तो अंगद की तरह पैर जमाया जाएगा।