- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- There Was Also A Jump In The Price Of Potato, Rs 20 A Kg Was Sold In Bulk, The Price Of Mustard Broke
जबलपुरएक घंटा पहले
फुटकर मंडी में आलू के दामों में उछाल आने की संभावना।
जबलपुर कृषि उपज मंडी में पिछले दिनों की तुलना में अनाज की आवक 200 क्विंटल तक बढ़ी हैं। मंडी में सरसों के भाव ₹400 क्विंटल तक फिर टूटे। थोक मंडी में आलू के भाव ₹20 किलो तक रहें। जिससे फुटकर व्यापारी आलू के दामों में इजाफा कर सकते हैं। वहीं फलों की आवक भी मंडी में कम रही। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,016 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 885 क्विंटल व फल की कुल आवक 220 क्विंटल रही।
अनाज के दाम
कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,800 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,153 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,928 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक बुधवार की तुलना करीब 1,200 क्विंटल कम रही। 3,828 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 4 सौ रुपए क्विंटल तक घटे। न्यूनतम 4,480 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,400 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,100 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक करीब 30 क्विंटल अधिक रही।
मंडी में सरसों 56 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,105 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,405 ₹ मॉडल दाम 4,345 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 1,018 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब 4 सौ क्विंटल आवक अधिक रही।
सब्जी के दाम
मंडी में आलू की आवक 350 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 2,000 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,800 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 7,50 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1,000 ₹ तक रहा।
मंडी में आज 10 क्विंटल ही टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 2,300 रुपए अधिकतम 3,000 वहीं मॉडल भाव 2,800 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 30 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 1,300 अधिकतम दाम 1,800 ₹ वही मॉडल रेट 1,600 ₹ के करीब रहा। वहीं अदरक मंडी में 14 सौ रुपए क्विंटल तक बिका। मंडी में आज लहसुन की गाड़ी नहीं पहुंची।
फुटकर में इस तरह लूट
फुटकर बाजारों में आलू 25 रुपए से 30 रुपए किलो, टमाटर 60 से 70 रुपए किलो, प्याज 15 से 20 रुपए किलो, हरी मिर्च 100 रुपए किलो, धनिया 80 रुपए किलो, ककड़ी 30 रूपए किलो, अदरक 60 रुपए किलो, लौकी, खीरा, भटा व गिलकी 20 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहे हैं।
फलों के दाम
मंडी में फलों की आवक कम रहीं। केला के न्यूनतम भाव 1,300 रुपए क्विंटल, आम 2,000 रुपए क्विंटल, नींबू 1,100 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं मंडी अंगूर, सेब, संतरा व तरबूज की गाड़ी नहीं पहुंची।
जिंस | कीमत प्रति क्विंटल (रुपए में) |
गेहूं | 1800 से 2153 |
तुवर | 4650 से 5705 |
चना | 4105 से 4405 |
सरसों | 4480 से 5400 |
उड़द | 5380 से 6905 |
मूंग | 4915 से 6180 |
आलू | 1500 से 2000 |
प्याज | 750 से 1200 |
टमाटर | 2300 से 3000 |
मिर्च | 1300 से 1800 |
आम | 2000 से 2400 |
केला | 1300 से 1700 |
लीची | 2500 से 3000 |
नीबू | 1100 से 1500 |